मेरी कोशिश, सिर्फ पहाड़ और पहाड़ियों की बातों से आपको रूबरू करवाना है और अपने निजी जीवन यात्रा से जुड़ी कुछ जानकारियां आप सबके बीच साझा करता रहूंगा, आशा करता हूं आप सभी सपोर्ट करेंगे और मुझे और अच्छा कंटेंट लिखने/बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। धन्यवाद!

कोरोना महामारी - सरस्वती विहार विकास समिति जनसेवा मे हमेशा तत्पर (देहरादून)

भारत देश की एक सबसे बड़ी खासियत यह भी हे कि जब भी कोई महामारी या आपदा का संकट आया हे यहाँ के लोगों ने उससे उत्पन्न समस्याओं को दूर करने में एक-होकर अपनी एड़ी-चोटी लगा दी


एक इंसान को हमेशा निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करनी भी चाहिए। गरीब हो या अमीर दूसरों के लिए की गई मदद ही आपको एक बेहतर इंसान बनाती है। कुछ ऐसा ही संदेश देती है सरस्वती विहार विकास समिति, अजबपुर खुर्द, देहरादून, उत्तराखंड: समिति के कार्यकर्ता इस कोरोना महामारी के संकट में रात-दिन जरुरतमंदो और गरीब तबके के लोगों की मदद के काम में जुटे हुए हें और उनके उत्साह्वर्दन करने के लिए रायपुर, देहरादून के विधायक श्री उमेश शर्मा काउ जी, मेयेर श्री सुनील उनियाल गामा जी और वार्ड न. 52 के पार्षद श्री विमल उनियाल जी समय-समय पर कम्युनिटी सेंटर में अपनी उपस्थिति देते रहते हें।
जेसा की हम सब जानते हें की कोरोना महामारी को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी ने २२ मार्च से १४ अप्रैल २०२० तक भारत में Lockdown की घोषणा कर दी थी, जोकि अब बड़ाकर ३ मई तक कर दी गई हे| इस स्तिथि में देशभर में लोगो को घर से बाहर जाने की पाबन्दी हे, एसे में गरीब लोगों को खाना और जीवन बसर करने में काफी मुस्किलो का सामना करना पड रहा हे, इस कठिन वक़्त में देहरादून, अजबपुर खुर्द की सरस्वती विहार विकास समिति रोज 200-400 फ्रेश भोजन के पैकेट्स समिति के कम्युनिटी सेंटर में तैयार कर रही हे और पुलिस के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को वितरित करवा रही हे, जो की एक सराहनीय काम हे, इसके लिए समिति की टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र हें।


समिति के अध्यक्ष, श्री पंचम सिंह बिष्ट जी ने बताया कि समिति क्षेत्र में गरीबों, अकेले और बुजुर्ग लोगों का विशेष ध्यान रख रही है। समिति के सचिव, गजेंद्र भंडारी जी जो वर्तमान में गढ़वाल महासभा के सचिव भी हें, उन्होंने बताया कि समिति प्रतिदिन 200 से 400 लोगों का भोजन तैयार कर रही है और नेहरू कॉलोनी की चौकी के माध्यम से बंटवा रही है। इस नेक काम में पूरी कॉलोनी, वार्ड के मेम्बेर्स और सभी परिवारों ने आगे आकर अपने तन, मन और धन से सहयोग दिया हे, और रोज आकर दान और मदद कर रहे हें' जिससे समिति और कार्यकर्ता टीम को उत्साह और उर्जा मिल रही हे।


इतना ही नहीं विकास समिति द्वारा क्षेत्र के निर्धन परिवारों को चिन्हित कर ऐसे 10 परिवारों को रोज घर-घर जाकर के राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा हे, इसके साथ ही समिति द्वारा करीब 1000 फेस-मार्क्स पुलिस चौकी बाईपास के माध्यम से जनता को बांटे गए। समिति ने अपने इलाके में सफाई कर्मचारियों का फूल मालाओं से सम्मान किया और उनको घर-राशन के जरुरी सामान के पैकेट्स भी दिए।

समिति के पदाधिकारियों का कहना हे कि समिति द्वारा जो वृद्ध लोग घरों में अकेले हैं उनके लिए सब्जी आदि की व्यवस्था समिति के कार्यकर्ता स्वयं घर-घर जाकर के उपलब्ध करा रहे हैं इस संबंध में क्षेत्रवासियों का खास करके युवा साथियों माता-बहनों का बहुत बड़ा सहयोग मिल रहा है। इस कार्यक्रम में नेहरू कॉलोनी थाना एवं बाईपास पुलिस चौकी का समिति को पूर्ण सहयोग मिल रहा है। जिसका समिति तहे दिल से स्वागत करती है श्री बिष्ट एवं श्री भंडारी द्वारा अपने समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह क्षेत्र में ऐसे परिवारों को चिन्हित करें जिनकी रोजी-रोटी लॉकडाउन के कारण नहीं चल पा रही है ताकि समिति उनकी मदद कर सके।
समिति के साथ इन कार्यों को सफल संचालन हेतु समिति के उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, प्रचार सचिव सोहन रौतेला, संगठन सचिव सुबोध मैथानी के अलावा समिति के युवा साथी नितिन मिश्रा, दीपक काला, कैलाश रमोल, मानवेंद्र बर्थ्वल, पुष्कर गुसाईं, आशीष गुसाईं, कमल भंडारी, दौलत सिंह कंडारी, सुभाष सेमवाल, मुकेश पोखरियाल, संतोष नेगी, आर्यन रावत, बी एस नेगी, पुंडीर फौजी आदि का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

सभी क्षेत्रवासी, यहां की युवा-शक्ति और मातृ-शक्ति का सहयोग समिति को हमेशा मिलता रहा है जिसके फलस्वरुप आज ये बहुत ही पुनीत कार्य करने में समिति सफल हो पा रही है।


सोजन्य से: सरस्वती विहार विकास समिति, अजबपुर खुर्द, देहरादून, उत्तराखंड
ब्लॉगर: सुभाष सेमवाल, C-ब्लाक, सरस्वती विहार

7 comments:

  1. एकता में बड़ी ताकत होती हैं इस बात को हम सभी जानते हैं पर अपने वास्तविक जीवन में इसका उपयोग बहुत कम करते है. इसी वजह व्यक्ति अपने जीवन में असफल और उदास होता है. एकता सफलता और तरक्की का मार्ग हैं.मानवता का धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। सुभाष जी मैं इन सबके लिए आपको बधाई देता हूं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका बहुत शुक्रिया कांबोज सर

      Delete

कोरोना महामारी - सरस्वती विहार विकास समिति जनसेवा मे हमेशा तत्पर (देहरादून)

भारत देश की एक सबसे बड़ी खासियत यह भी हे कि जब भी कोई महामारी या आपदा का संकट आया हे यहाँ के लोगों ने उससे उत्पन्न समस्याओं को दूर करने में...